
शाजापुर।कोतवाली थाना क्षेत्र की नूर मंडी में शनिवार दोपहर एक नवविवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचायाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान ओजेमा पति तौफीक के रूप में हुई है. तौफीक बैटरी सुधारने का काम करता है, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मृतका की शादी को अभी केवल आठ महीने ही हुए थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
