स्टेचर नहीं मिला तो भाई को पीठ पर लादकर वार्ड तक पहुंची बहन

गुना: जिला अस्पताल में शनिवार शाम भाई-बहन के अटूट प्रेम और जिम्मेदारी की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। स्टेचर नहीं मिलने पर बहन ने अपने दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाया और इलाज में देरी किए बिना उसे वार्ड तक पहुंचा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 3 अक्टूबर शाम करीब 4 बजे राघोगढ़ क्षेत्र निवासी जगदीश, जो दिव्यांग हैं और लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, अपनी बुजुर्ग मां के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। उम्र अधिक होने के कारण मां के लिए बेटे को संभालकर वार्ड तक ले जाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान जगदीश की बहन कृष्णा भी अस्पताल पहुंच गईं।

भाई की हालत देखते ही कृष्णा ने बिना देर किए उसे अपनी पीठ पर उठाया और वार्ड तक पहुंचाया। बहन के इस जज्बे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, सीएमएचओ राजकुमार ऋषिस्वर का कहना है,कि नई और पुरानी दोनों इमारतों में स्टेचर उपलब्ध हैं। कई बार मरीज के साथ आए परिजन जल्दबाजी में खुद ही मरीज को उठाकर वार्ड तक ले जाते हैं।
अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। तस्वीर में बहन का अपने भाई के प्रति स्नेह और जिम्मेदारी साफ नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि बचपन में एक-दूसरे का हाथ थामकर चलने वाला भाई-बहन का रिश्ता उम्र बढ़ने के साथ भले बदल जाए, लेकिन मुश्किल वक्त में यही रिश्ता सबसे मजबूत सहारा बनकर सामने आता है।

Next Post

मैहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun Oct 4 , 2026
मैहर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मैहर जिले के बड़ा अखाड़ा पहुंचकर भगवान श्री गणेश एवं श्री राम- माता जानकी जी का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने महंत श्री श्री 1008 सीताबल्लभ शरण जी महाराज का […]

You May Like