जबलपुर:बेलखेड़ा थाना अंतर्गत मनकेडी एनएच 45 अंश ढाबा के पास हाईवे रोड पर बस और टे्लर मेें भिड़ंत हो गई। हादसे में कंडक्टर समेत सात यात्री घायल हो गए। यात्रियों मेें चीख पुकार मच गई। जिन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक अनिरूध्द सिंह पिता विजय पाल 35 वर्ष निवासी बेजुपूर्वा भिकनापुर थाना रूरा तहसील अकबरपुर कानपुर उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बस क्रमांक यूपी 81एफटी 9058 में रीवा से इंदौर सवारी लेकर जबलपुर भोपाल हाईवे रोड 45 अंश ढाबा ग्राम मनकेड़ी के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रेलर क्रमांक आर.जेड.जे 36 जीए 8567 के चालक ने ट्रेलर को तेज गति व लापरवाही से सडक़ पर लहराते हुए चलाकर अचानक ट्रेलर रोक दिया जिससे बस ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस कंडक्टर प्रदीप व बस में सवार लगभग 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
