फिल्मी अंदाज में जबलपुर में इंदौर के युवक से 2 लाख लूटे

जबलपुर: पाटन बायपास सर्विस रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इंदौर से उधारी के पैसे वसूलने आए एक युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर, मारपीट कर बदमाश 2 लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक अभय कुमार सिंह (25), निवासी मूलत: बिहार का लसुडिय़ा, इंदौर रहता है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह 6 जून को अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ जबलपुर आया था। यहां वे पाटन बायपास पर रहने वाले अपने एक दोस्त पीयूष पटेल के जीजा के घर रुके।

इसके बाद दोनों मझौली गांव गए और वहां बचैया तिराहा निवासी व्यापारी वीरेंद्र कुमार नेमा से व्यापार के उधारी के 2 लाख (500 के नोटों की 4 गड्डियां) लेकर वापस लौटे। पैसे लेकर लौटने के बाद अभय के पास उसके दोस्त पीयूष का फोन आया कि एक लडक़ा उसका कोई सामान लेकर आ रहा है, उसे भी साथ रख लेना। कुछ देर बाद एक अज्ञात लडक़ा बाइक से आया और पॉलिथीन का पैकेट दिया। अभय ने वह पैकेट भी 2 लाख वाले काले रंग के बैग में रख लिया। जब पीडि़तों ने इंदौर जाने के लिए बस स्टैंड का रास्ता पूछा, तो उस बाइक सवार लडक़े ने कहा, चलो, मैं छोड़ देता हूं। दोनों दोस्त उसकी बाइक पर बैठ गए और वह जानबूझकर उन्हें सुनसान सर्विस लाइन से ले जाने लगा।
मिर्च अटैक कर गिराया, पीटा, बैग छीन भागे
शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही बाइक सर्विस लाइन पर पहुंची, पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा पर 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने चलते वाहन पर अभय और लखन की आंखों में सीधे मिर्च पाउडर फेंक दिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरी और सब जमीन पर आ रहे। पीडि़त संभलकर भागने लगे, तभी पीछे से एक और बदमाश आया। उसने अभय को दबोचकर चाकू अड़ा दिया। बदमाशों ने दोनों को जमकर पीटा और 2 लाख नगद समेत जरूरी दस्तावेजों से भरा काला बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।
नाकेबंदी हुई फेल, प्रकरण दर्ज
पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन लुटेरे भाग गए निकले। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह और सीएसपी माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाई गई है।

Next Post

सिरफिरे आशिक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती का चाकू से रेता गला

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर अंतर्गत रामपुर में एकतरफा प्यार और सनक में सिरफिरे आशिक ने खूनी खेल दिया। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की नीयत से युवती का चाकू से गला रेत दिया। ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडि़ता […]

You May Like