बैतूल। जिले की महाराष्ट्र सीमा पर स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ मुक्तागिरी में भारी बारिश से सैलाब जैसी स्थिति बन गई है। पहाड़ों पर बने 52 जैन मंदिरों में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कई मंदिर पानी में डूब गए हैं, जबकि पहाड़ के नीचे स्थित मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गए।
मंदिर प्रबंधन ने हालात को देखते हुए प्रशासन से मदद मांगी है। तेज बहाव और पानी भरने से पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा भी मंडरा रहा है। यह जैन तीर्थ बैतूल जिले में महाराष्ट्र के परतवाड़ा के नजदीक स्थित है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
