सारनी को 660 मेगावाट की नई विद्युत यूनिट का तोहफा, 12 हजार करोड़ की मंजूरी

सारनी। लंबे इंतजार के बाद सारनी को 660 मेगावाट क्षमता वाली नई विद्युत यूनिट की सौगात मिली है। भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे ने अपर रेस्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में नई यूनिट लगाने को मंजूरी दी है।

विधायक पंडाग्रे ने कहा कि निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना की भी जानकारी दी। बिजली कटौती की समस्या को लेकर पत्रकारों की शिकायत पर उन्होंने बिजली वितरण विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। साथ ही झुग्गी वासियों के विस्थापन संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Next Post

चौथिया डेम में हो रहा है अत्यधिक रिसाव, कार्यपालन यंत्री ने किया निरीक्षण 

Wed Sep 24 , 2025
मुलताई। क्षेत्र की ग्राम चौथिया में करीब 13 साल पहले जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए डेम का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण नहीं होने की कारण बांध से अत्यधिक रिसाव होने की कारण बांध का पानी 2 माह मे खाली हो जाता है। जिससे किसान लिफ्ट एरिगेशन कर फसलों की सिचाई […]

You May Like