जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,दर्जन भर घायल

टीकमगढ़। जमीनी विवाद को लेकर दो गुटो के बीच खूनी संघर्ष का मामला समाने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों मेें पुरूषों के साथ महिलाएं भी शामिल है। यह घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम स्याग की बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। बल्देवगढ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग धाराओंं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्देवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम स्याग में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडो कुल्हाड़ी से दो पक्षें में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षोंं के शिकायती आवेदन लेते हुए सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सबसे पहले बल्देवगढ के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया इसके बाद हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को मुख्यालय पर स्थित राजेेंद्र अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां खबर लिखे जाने तक सभी का उपचार जारी रहा ।

घायलों मेें पुरूषों के अलावा महिला शामिल है। यह घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम स्याग की बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Next Post

संयुक्त महाप्रबंधक उम्मेद सिंह भाटी ने कार्यभार संभाला

Wed Apr 30 , 2025
बालाघाट।भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित मिनी रत्न श्रेणी का प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम मॉयल लिमिटेड देश का अग्रणी मैंगनीज उत्पादक उद्योग है। देशभर में फैली इसकी 9 सक्रिय खदानों के माध्यम से ओपन कास्ट एवं भूमिगत दोनों तकनीकों से उच्च गुणवत्ता का मैंगनीज अयस्क निकाला जाता है। मॉयल […]

You May Like

मनोरंजन