मुरैना: जिले के लालौर रेलवे फाटक के पास देर रात जीटी एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इस वारदात में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। सिर में चोट लगने के कारण यात्री अरविंद सिंह राजपूत को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
दिल्ली से मुरैना लौट रहे यात्री अरविंद सिंह राजपूत ने बताया कि जैसे ही ट्रेन लालौर फाटक के पास पहुंची, कुछ अज्ञात लड़कों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
कुछ यात्रियों को चोटें आईं और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ यात्री घायल अवस्था में ही आगे की यात्रा पर रवाना हो गए। वहीं, अरविंद को सिर में चोट लगने पर ट्रेन से उतरना पड़ा।घायल यात्री अरविंद सिंह ने कहा कि पत्थरबाज़ी के दौरान मेरे सिर में चोट लगी। चोट गंभीर नहीं थी। ट्रेन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
बदमाशों को कानून का अब कोई डर नहीं रह गया है। मुरैना आरपीएफ के इंस्पेक्टर अमित कुमार चौधरी का कहना है कि दोनों ट्रेनों के आने का समय एक ही है, इसलिए उपद्रवियों ने दोनों ट्रेनों पर पत्थर फेंके थे। हम दो-चार दिन में उन लोगों का खुलासा कर देंगे।
