तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

पांढुरना: अपनी बाइक से वापस अपने गृह ग्राम लौट रहे ग्राम सिवनी निवासी युवक को बीते रात्रि किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने ग्राम उमरामुक्ता के पास रौंद दिया,जिससे युवक कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सिमा से लगे ग्राम सिवनी निवासी हेमंत पिता रामदास डाले बीते गुरुवार की रात्रि अपनी बाइक से ग्राम उमरामुक्ता से वापस अपने ग्राम सिवनी लौट रहा था.

इसी दौरान किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने ग्राम उमरामुक्ता के मुख्य सड़क पर इस युवक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया, लगभग एक घण्टे तक हेमंत यहीं सड़क पर पड़ा रहा, राहगीरों की सूचना पर 108 वाहन की मदद से इसे नगर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय लाया, जहा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सको ने इसे मृत घोषित किया ।पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर इसकी तलाश में जुट गई हैं ।

Next Post

परी बाजार में कला का रंग दिखा संगीत के संग

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल: चांद मेरा दिल, पहला नशा और अभी न जाओ छोड़के जैसे गीतों ने शहर के ऐतिहासिक गौहर महल की शाम गुलशन कर दी। गुरुवार से शुरू हुए चार दिवसीय परी बाजार पहले दिन से ही कला, संस्कृति और संगीत में डूबा हुआ नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन वूमेन एजुकेशन […]

You May Like