जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दबिश देकर नरसिंहपुर के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त पजेरो कार जप्त की गई ।टीआई प्रसन्न शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दबिश दी गई, न्यूरोसर्जन वार्ड के आगे मेन रोड़ पर काले रंग की पजेरो कार क्रमांक एमपी 36 बी बी 5555 खड़ी दिखी।
कार सवार शहबाज खान पिता मोह. अकरम खान 37 वर्ष निवासी ग्राम राकई थाना करेली जिला नरसिंहपुर एवं अभिषेक यादव पिता अरविंद यादव 23 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया थाना करेली जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पजेरो क्रमांक एमपी 36 बी बी 5555 में गियर बाक्स के पास रखे पिट्ठू बैग में 1 देशी पिस्टल रखी मिली जिसकी मैगजीन मेें 2 कारतूस लोड थे.
कार के डेसबोर्ड में दो मोबाइल रखे मिले, दोनों मोबाइल चैक करने पर उक्त पिस्टल के फोटो मिले, आरोपी शहबाज खान एवं अभिषेक यादव के कब्जे से 1 देशी पिस्टल, 2 कारतूस, 2 मोबाइल तथा पेजेरो कार जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
