नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत विशेष छूट के प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर नेशनल लोक अदालत मेंलंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रि लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं.

 

Next Post

जन्मदिवस, प्री-वेडिंग, शूटिंग और इवेंट्स अब ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पर 

Wed May 6 , 2026
इंदौर. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो रेल और स्टेशन पर सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक आयोजन करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इसके तहत अब मेट्रो में सेलिब्रेशन ऑन व्हील ड्राइव में कई तरह के इवेंट किया जा सकेंगे. एमपी मेट्रो के उक्त निर्णय से जनता अपने […]

You May Like