जन्मदिवस, प्री-वेडिंग, शूटिंग और इवेंट्स अब ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पर 

इंदौर. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो रेल और स्टेशन पर सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक आयोजन करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इसके तहत अब मेट्रो में सेलिब्रेशन ऑन व्हील ड्राइव में कई तरह के इवेंट किया जा सकेंगे. एमपी मेट्रो के उक्त निर्णय से जनता अपने जीवन के यादगार और खास पलों को रील में संजो सकेगी. यह बात अलग है कि मेट्रो विभाग उक्त निर्णय से बिना यात्रा के राजस्व बढ़ाने की योजना लाया है.

 

एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रदेश और प्रदेश से बाहर की जनता के लिए अनोखा और अविस्मरणीय पल संजोने की योजना शुरू कर रहा है. इसके तहत जिंदगी में विशेष पलों को यादगार बनाने और महसूस करने के लिए कई तरह के इवेंट द्वारा मेट्रो रेल के अंदर और स्टेशनों पर अनुमति देगा. मेट्रो ने इसको सेलिब्रेशन ऑन व्हील योजना शुरू की है. सेलिब्रेशन ऑन व्हील में जन्मदिन, प्री वेडिंग, प्री प्रेगनेंसी, बेव सीरीज, फिल्म शूटिंग, फोटो शूट, मैरिज एनिवर्सरी, विज्ञापन शूट और कई तरह के समारोह का आयोजन कर सकते हैं. बस आमजन को कोई भी आयोजन करने से पहले मेट्रो इंदौर और भोपाल कार्यालय पर आवेदन देकर अनुमति लेना होगी. अनुमति देने का मेट्रो कॉरपोरेशन शुल्क भी लेगा .

 

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कि ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्य’ पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. यह पहल मेट्रो को आमजन के और करीब लाने का एक प्रयास है, जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकेंगे.

 

योजना की मुख्य विशेषताएं

– मेट्रो कोच एवं चयनित स्टेशन क्षेत्रों में आयोजन की सुविधा

– नागरिकों को आधुनिक शहरी परिवहन माहौल में सेलिब्रेशन का अनूठा अनुभव

– नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रख्र के बेहतर उपयोग की दिशा में पहल

– संचालन एवं यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था

 

निम्न आयोजनों की मिलेगी अनुमति

– फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन

– बर्थडे पार्टी एवं किटी पार्टी

– प्री-वेडिंग शूट एवं सेलिब्रेशन

– फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां

 

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

– निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पूर्व आवेदन करना होगा

– व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां आवेदन कर सकती हैं

– पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

 

मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील का शुल्क निम्न : –

 

– स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोचः 5,000 रुपए प्रति घंटा

– गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोचः 7,000 रुपए प्रति घंटा

– बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्तियों पर मेट्रो का निर्धारित किराया नियम लागू होंगे एवं निर्धारित शुल्क देय होगा.

– प्रति कोच 20,000 रुपए की सुरक्षा जमा राशि (रिफंडेबल), आयोजन के बाद नियमों के पालन पर वापस की जाएगी.

 

इंदौर में आवेदन निम्नानुसार

– कार्यालयः जीएम/डीजीएम (ऑपरेशंस)

– मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

– गांधी नगर मेट्रो डिपो, सुपर कॉरिडोर, इंदौर, मध्य प्रदेश

– ईमेल आईडी- ह्म्द्ग1.द्बठ्ठस्रशह्म्द्गद्वश्चद्वक्द्वश्चद्वह्म्ष्द्य.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ

अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Next Post

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, निकली कलश यात्रा

Wed May 6 , 2026
शाहगंज। समीपस्थ ग्राम आमोन में सोमवार से सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया है. आयोजन की शुरुआत नर्मदा जल कलश यात्रा से हुई जिसमें अनेक शामिल हुए.बांद्राभान से यज्ञाचार्य प्रेमाचार्य महाराज के सानिध्य में मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर नर्मदा जल लेकर शुरू हुई कलश यात्रा ग्राम […]

You May Like

मनोरंजन