शाहगंज। समीपस्थ ग्राम आमोन में सोमवार से सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया है. आयोजन की शुरुआत नर्मदा जल कलश यात्रा से हुई जिसमें अनेक शामिल हुए.बांद्राभान से यज्ञाचार्य प्रेमाचार्य महाराज के सानिध्य में मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर नर्मदा जल लेकर शुरू हुई कलश यात्रा ग्राम जहानपुर, शाहगंज, डोबी से होते हुए यज्ञ स्थल आमोन पहुंची. श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन होंगे. मुख्य प्रवचनकर्ता कमाता नाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज व निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार से बाल साध्वी पुष्पांजलि गिरी होंगी. प्रवचन प्रतिदिन दोपहर बारह से दो बजे और दो से पांच बजे तक होंगे.
