ग्राहक बनकर पहुंची महिला पेंडल लेकर हुई फरार

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा में शुक्रवार दोपहर एक ज्वलेर्स शॉप मेेंं ग्राहक बनकर पहुंची महिला पेंडल लेकर फरार हो गई। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे मेंं कैद हो गई है। दुकान संचालक ने मामले की शिकायत थाने में की है।जानकारी के मुताबिक विजयंत सोनी की सराफा में महागौरी ज्वलेर्स शॉप है। शुक्रवार को दोपहर 2:45 बजे से 3 बजे के बीच एक महिला दुकान में आई जो पेंडल लगभग तीन ग्राम का दिखाने को कहने लगी।

जिसे पेंडल दिखा गया तो वह कहने लगी कि मेरी भाभी को पेंडल लेना है जो शॉप के बाहर खड़ी है। पेंडल लेकर महिला बाहर गई और दौड़ लगाकर भाग गई। महिला की उम्र लगभग 22 से 30 वर्ष होगी। इसके बाद दुकान संचालक सीधे कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुुटेज भी पुलिस को सौंपे है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है

Next Post

बदमाशों ने मचाया उपद्रव, तीन लोगों पर हमला, कारों में की तोडफ़ोड़

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शंकर चौक में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। तीन लोगों को धमकाने के साथ उन पर लाठी से हमला किया इसके बाद तीन कारों में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राजकुमारी कहार निवासी शंकर चौक संजय […]

You May Like