जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शंकर चौक में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। तीन लोगों को धमकाने के साथ उन पर लाठी से हमला किया इसके बाद तीन कारों में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राजकुमारी कहार निवासी शंकर चौक संजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 10:30 बजे पति भागीरथ के साथ घर पर थी तभी घर के बाहर मोहल्ले में रहने वाले आशिक रजक, आशु रजक, सुमित पटेल, वासु पटेल, कान्हा अपने हाथ में डंडा लेकर आ गए और विवाद करने लगे।
मना किया तो पांचो लोग मिलकर हाथ घूसों एवं लाठी डंडो से मारपीट किए। सिब्बू बर्मन एवं जितेन्द्र दाहिया के साथ भी मारपीट की। इसके बाद पांचों ने मोहल्ले में खड़ी कार क्रमांक एमपी 49 सी 0622, एमपी 20 सीए 6152 एवं एमपी 20 बीए 5898 में लाठी मार कर तीनों कारों के कांच तोड़ दिए। इसके बाद सभी रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
