ग्वालियर: हाईकोर्ट डबल बैंच के आदेश के बाद खनिज विभाग ने बिलौआ- राफादपुर की 57 खदानें तत्काल प्रभाव से बंद कर दी हैं। इनमें एक बड़े कांग्रेस एवं भाजपा नेता की खदानें भी शामिल हैं।हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि अधिकारी अपने कर्तव्यों के पालन करने में फैल रहे हैं।
हाईकोर्ट ने चेकपोस्ट के सभी सीसीटीवी बंद लिफाफे में कल तक जमा कराने के निर्देश प्रभारी जिला खनिज अधिकारी को दिए हैं। एक भी सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने पर अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। सीसीटीवी में खनिज लोडेड वाहनों का मिलान रॉयल्टी ईटीपी से किया जाएगा
