ग्वालियर: मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिये आज कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह चेंबर भवन पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होंने आज 17 जुलाई को होने वाले चुनावों के संबंध में जानकारी ली और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिये। उधर चेंबर के प्रत्याशी आज रात भर घर घर जाकर और मोबाइल द्वारा मतदाताओं से संपर्क अभियान में जुटे रहे । प्रत्याशियों ने अपने परिवार के साथ दुकानों पर काम करने वालों को भी दुकानों का काम बंद कर चुनावों में झौंक दिया।
दोनों हाउस व्हाईट और क्रियेटिव के चुनाव लडने वाले प्रत्याशी दिन में जनसंपर्क के बाद गुरुवार की रात सोशल मीडिया की शरण में पहुंच गये । प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यालयों पर जहां अपने रिश्तेदारों , समर्थकों के साथ सभी चेंबर सदस्यों को बारी बारी से फोन कर वोट देने की अपील की। वहीं सोशल मीडिया और वाटसएप सहित अन्य माध्यमों से वोटर को लुभाने का प्रयास किया। चेंबर के प्रत्याशी चुनाव जीतने का कोई भी मौका छोडना नहीं चाहते हैं। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को विशेष रूप से चेंबर की पूरी लिस्ट थमा दी और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत या किसी माध्यम से वोट देने की अपील कर रहे है। इस कार्य में प्रत्याशी के यहां काम करने वाले सभी लोग भी चुनाव कार्य में जुडे हैं।
