अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : लाल सिंह आर्य

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, ग्वालियर के जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार एवं भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया रहे ।सम्मेलन को संबोधित करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाना चाहिए।
वही प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करें। सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनोल, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, अभय चौधरी, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, कमलापति आर्य, घनश्याम पीरोनिया, हरीश मेवा फिरोश, रामस्वरूप शुक्रवारी, गणपत लाल डाबी, जिले के महामंत्री राजू पलैया उपस्थित रहे ।

Next Post

दतिया में 15 और शस्त्र लायसेंस निलंबित, 2 दिन में 25 शस्त्र लायसेंस निलंबित

Fri Jul 17 , 2026
दतिया: दतिया में 15 और शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। 2 दिन में 25 शस्त्र लायसेंस निलंबित किए गए हैं। शस्त्र लायसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने पर लायसेंस निलंबित किए गए हैं। दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल के प्रतिवेदन पर जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लायसेंस निलंबित किए […]

You May Like