सशक्तिकरण:थानों में निकाली गई रैलियां, लगाए गए शिविर 

इंदौर. लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती को जनकल्याण पर्व के रूप में मनाते हुए इंदौर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को महिला सुरक्षा और जागरूकता को केंद्र में रखकर विशेष अभियान चलाया.

कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा. इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस थानों में बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी. जागरूकता अभियान के तहत महिला जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और आम नागरिकों की भागीदारी रही.

Next Post

भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया के समक्ष देश का पक्ष रखा

Fri May 30 , 2025
जकार्ता, 30 मई (वार्ता) इंडोनेशिया की यात्रा पर गए भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने इंडोनेशिया के लोगों का आह्वान किया है कि वे हर प्रकार के आतंकवाद का सामना करें क्योंकि यह खतरा किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि विश्व […]

You May Like