सीबीआई ऑफिसर का झांसा देकर शिव मंदिर के पास दिन दहाड़े साढ़े तीन लाख की लूट

सारनी। शिव मंदिर के पास दिन दहाड़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लाखों की लूट का मामला सामने आया है. दिन दहाड़े लूट की घटना से सनसनी मच गई. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर करीबन दो बजे तीन बाइक सवारों ने सीबीआई के अधिकारी बनकर बुजुर्ग प्रयाग राव को शिव मंदिर के पास रोककर गले मे पहनी सोने की चैन को नकली बताकर उतारने कहा. बुजुर्ग से चैन लेने के बाद थोड़ी देर मे कागज मे रखकर वापस कर दिया.

सेवानिवृत कर्मचारी प्रयागराव धोटे ने कागज खोलकर देखा तो उसमे पत्थर के टुकड़े मिले. तीनो मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए. युवा कांग्रेस नेता हेमंत धोटे ने बताया कि उनके पिताजी का घर से निकलने के साथ ही तीन लोग बाइक पर सवार होकर पीछा कर रहे थे. स्थानीय शिव मंदिर के पास रोककर करीबन साढ़े तीन लाख क़ीमत कि सोने कि चैन उड़ा कर फरार हो गए है. घटना कि जानकारी सारनी पुलिस मे की गई.टीआई जयपाल इवनाती ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने सभी पांइटो पर चेकिंग लगाई गई है.

Next Post

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुलिस का औचक निरीक्षण 

Thu Dec 11 , 2025
बेगमगंज। बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण किए जाने और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने आज साफ संदेश दे दिया कि अब किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के […]

You May Like