मोदी 11 अप्रैल को आनंदपुर में, शर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया

अशोकनगर, 08 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के आनंदपुर में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का अवलाेकन किया।
श्री मोदी जिले के ईसागढ़ के समीप “श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम” में 11 अप्रैल, शुक्रवार को आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर श्री शर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने धाम के दर्शन भी किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री आनंदपुर धाम के ट्रस्टी श्री सोनू महात्मा और श्री सोमनाथ महात्मा से तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

सेवा इंटरनेशनल संकट की घड़ी में म्यांमार, थाईलैंड के साथ

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) स्वयंसेवी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने पूर्वी एशिया के क्षेत्रों में आये विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड में तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिये हैं। सेवा इंटरनेशनल के वैश्विक समन्वयक श्याम परांडे ने मंगलवार को यहां बताया कि हजारों प्रभावित परिवारों को भोजन, चिकित्सीय […]

You May Like