
पानसेमल। विधायक श्याम बरडे गुरुवार को पानसेमल जनपद के ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग पहुंचे जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा निकाल कर विधायक का स्वागत किया। तत्पश्चात मंच पर सरपंच उदय सिंह चौहान एवं युवा नेता मुकेश सत्या ने विधायक एवं अतिथियों को पुष्प हार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। विधायक के प्रयासों से सर्व सुविधायुक्त 3 पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा मैं आप लोगों का बेटा हूं भाई हूं आपकी ग्राम पंचायत की विकास की आप लोगों के सुख दुख की जिम्मेदारी हमारी है सरकार ने आप लोगों की सुविधा के लिए 37 लाख रुपए की सर्व सुविधा युक्त पंचायत भवन की सौगात दी है। विधायक के प्रयासों से पंचायत भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई, निरंतर विधानसभा को विकास की धारा से जोड़कर गांव गरीब मजदूर किसान को मध्य प्रदेश की जनहितैषी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल ने संबोधित करते हुए कहा विधायक द्वारा ही दौंडवाडा ग्राम पंचायत को 37 लाख के भवन की बहुत बड़ी सौगात मिली है। रामनगर में जाने वाली पुलिया यह जो स्कूल में आने वाला पुलिया भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। जिसके बाद विधायक ग्राम पंचायत वांगरा पहुंचे जहां सरपंच मोंटा खेड़कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया।
