भगवान श्री कृष्ण बाल गोपालों की निकाली भव्य शोभायात्रा 

रायसेन। शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लीला पुरुषोत्तम लड्डू गोपाल और बाल सखा राधा रानी बाल गोपाल की निकली भव्य शोभायात्रा। ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव समाज रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई ।जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस हिरामन बाबा के चबूतरे के समीप समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में लीलापुरुषोत्तम भगवान लड्डू गोपाल राधा रानी सुदामा,बाल गोपालोंकी सजीव झांकी शामिल हुई लगी आकर्षण का केंद्र रही फूलों से सजा रथ में लड्डू गोपाल की भव्य तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही। इस शोभायात्रा में डीजे ढोल नगाडों भजनों की धुनों पर नवयुवक बड़े जमकर झूमे नाचे। जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की। के जयकारों से शहर गूंज उठा ।श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह शोभा यात्रा की पूजन आरती कर स्वागत किया।शोभायात्रा में चल समारोह समिति के अध्यक्ष पार्षद रवि यादव रोहित यादव मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, गौतम सिंह यादव,रघुवीर सिंह यादव पठारी रनवीर यादव राजेन्द्र यादव, महेंद्र यादव भादनेर,बालाराम यादव, कालूराम यादव प्रेम सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, कैलाश यादव पुरषोत्तम यादवशिवलाल यादव,सुमित गोलू यादव आदि शामिल हुए।

राधा कृष्ण मंदिर में रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का प्रकट हो सब धूमधाम से मनाया गया भगवान लड्डू गोपाल को व्यंजनों सहित मिठाई प्रसाद का भोग लगाया गया।

Next Post

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस बधाई के लिए जताया राष्ट्रपति जेलेंस्की, प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभार

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का 79वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में उनके बधाई संदेशों के लिए आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशो के साथ मित्रता तथा सहयोग के विस्तार की कामना की है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।