
सीधी। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल/कॉलेज में जाकर तथा उन्हें थाना विजिट कराकर पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस थाना चुरहट मे पदस्थ उप निरीक्षक आशा सिलावट के नेतृत्व में चुरहट पुलिस द्वारा रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट के छात्रों के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक थाना चुरहट पहुंचे। छात्रों को थाना भ्रमण करवाने का उद्देश्य कानून व्यवस्था की सामान्य जानकारी, पुलिस की कार्यप्रणाली और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाते हुए सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देना था।थाना परिसर में पहुंचते ही छात्रों का स्वागत थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा किया गया। उसके पश्चात चुरहट पुलिस ने छात्रों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराधों की जांच, साइबर अपराध की सावधानियां और थाना परिसर की संरचना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी- जैसे थाने कितने प्रकार के होते हैं, पुलिस पेट्रोलिंग का क्या होती है, डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता। महिला संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई है एवं अपील की गई कि आस पास हो रहे अपराधों को देखकर चुप न रहे पुलिस को सूचित करें। इसके पश्चात जिज्ञासु छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक सवाल किए, जिनका उत्तर पुलिस अधिकारियों ने बड़े ही सरल व प्रभावशाली ढंग से दिया।तत्पश्चात सभी छात्रों को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में ले जा कर सभी नियमों को अच्छे तरीके से समझाया गया।
