सरकार रोजगार संकट और एआई के प्रभाव पर श्वेतपत्र जारी करे : अशोक सिंह

ग्वालियर। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने आज राज्यसभा में देश के आईटी सेक्टर की गंभीर सच्चाई सरकार के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जो आईटी सेक्टर कभी करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार का सबसे बड़ा स्रोत था, आज वहीं नेट हायरिंग ज़ीरो, ठप कैंपस प्लेसमेंट और बढ़ती अनिश्चितता की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि एआई अब भविष्य की चुनौती नहीं, बल्कि आज के युवाओं की नौकरी छीनती हुई हकीकत बन चुका है। डिजिटल इंडिया अगर जॉबलेस इंडिया बनता है तो इसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। युवाओं को नारे नहीं, नीति और सुरक्षा चाहिए। सांसद अशोक सिंह ने मांग की कि सरकार रोजगार संकट और एआई के प्रभाव पर तुरंत श्वेत पत्र जारी करे।

Next Post

वार्ड बॉय की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने किया हंगामा 

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर, नवभारत। जबलपुर स्थित रेलवे अस्पताल में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के बाथरुम में वार्ड बॉय बाबू की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वार्ड बॉय की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते अस्पताल के कर्मचारी से लेकर डाक्टर पहुंच […]

You May Like