छात्र नेतृत्व दल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 

भोपाल। छात्र नेतृत्व दल के पदाधिकारियों का सांदीपनि विद्यालय निशातपुरा में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पवन कुमार डालमिया शामिल हुए. प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी छात्र नेतृत्व दल का गठन लोकतांत्रिक निर्वाचन पद्धति से किया गया। उन्होंने कहा 6 जरुरी बातें हैं जिसे छात्रों को अपने स्कूली जीवन मे सीख लेना चाहिए। उसमें खुद को समझना, स्वास्थ्य को स्थिर रखने का महत्व, खुद की पसंद, खेल-कूद का महत्व, मेडिटेशनका महत्व और एक मित्र होना जिससे मन की बातें शेयर की जा सके, इन बातों को सीख और अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। साथ ही शपथ ग्रहण के अर्थ के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति सच्ची निष्ठा रखना सबसे अहम है। उन्होंने कहा अगर आज आप सत्य, ईमानदारी, अनुशासन, सहयोग और परिश्रम का जो व्रत ले रहे हैं, वही आपके व्यक्तित्व को महान बनाएगा। उन्होंने कहा एक अच्छा विद्यार्थी ही आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनता है। कार्यक्रम के दौरान शाला के प्राचार्य राकेश चंद्र जैन, उपप्राचार्य सुनीता चोलकर, ओंकुश वर्मा, कांति जैन, निदा जावेद, मनोज कुमारी मिश्रा एवं संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ समस्त विद्यार्थी संस्कृतिक हाल में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ।

Next Post

हस्तशिल्प से लेकर पारंपरिक वस्तुओं की पहचान है विश्वरंग  

Sat Nov 29 , 2025
भोपाल। बांस से गोबर और फलों की बीज से बने आकर्षक उपकरण विश्वरंग 2025 की शोभा तो बढ़ा ही रहे हैं, साथ ही लोगों को अलग अलग संस्कृति का परिचय भी करा रहे हैं. प्रदर्शनी में लगे इन स्टालों पर यूं तो सुबह से ही भीड़ रहती हैं लेकिन शाम […]

You May Like