कारदेखो ग्रुप ने यूएई बाजार में किया प्रवेश

नयी दिल्ली 26 फरवरी, (वार्ता) ऑटो-टेक और फिनटेक समाधान प्रदाता कारदेखो ग्रुप ने आधिकारिक तौर पर राया होल्डिंग्स के साथ साझेदारी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बाजार में प्रवेश करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह कदम शेख मोहम्मद बिन सुल्तान बिन खलीफा बिन जायद अल नाहयान के मार्गदर्शन में उठाया गया है। कंपनी अब यूएई बाजार की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करेगी, जिसका लक्ष्य कार खरीदारों, ब्रांडों और डीलरों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करना है।

कारदेखो का एकीकृत इकोसिस्टम, जिसमें विज्ञापन, लीड मैनेजमेंट और डिजिटल कंटेंट समाधान शामिल हैं, का उद्देश्य यूएई के उपभोक्ताओं के लिए कार खरीदने की यात्रा को फिर से परिभाषित करना है। डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिजिकल डीलरशिप के बीच की खाई को पाटकर, कारदेखो एक कुशल और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करना चाहता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में डिजिटल रूप से समझदार खरीदारों की उभरती प्राथमिकताओं को पूरा करना है।

Next Post

तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट को 26 करोड़ का लाभ

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2024 में समाप्त तीसरी तिमाही में 26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 300 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एयरलाइन ने आज जारी […]

You May Like