श्रीलंकाई सांसद नमल राजपक्षे को रिश्वत निरोधक आयोग ने किया गिरफ्तार

कोलंबो, 04 सितंबर (वार्ता) श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के राष्ट्रीय आयोजक और सांसद नमल राजपक्षे को रिश्वत निरोधक या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग (सीआईएबीओसी) ने गिरफ्तार किया है। वह शुक्रवार सुबह अपना बयान दर्ज कराने के लिए रिश्वत निरोधक आयोग पहुंचे और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले, श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना और उनकी पत्नी प्रियंका नियोमाली विजेनायके पर आरोप लगे थे कि उन्होंने 2013 में एयरलाइन के लिए छह एयरबस ए330 और आठ ए350 विमान खरीदने के मामले में 20 लाख अमेरिकी डॉलर की रिश्वत ली थी।

भ्रष्टाचार-निरोधक कानून के तहत आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के सिलसिले में, कपिला चंद्रसेना को 12 मार्च को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में भेजा गया जिसके बाद उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। ज़मानत पर रिहा रहने के दौरान, आठ मई को कपिला चंद्रसेना रहस्यमय हालात में मृत पाए गए; पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है। इस बीच, एयरबस सौदे से जुड़े मामले में फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही कार्यवाही में दूसरे संदिग्ध, कपिला चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजेनायके और तीसरे संदिग्ध शमिंद्र राजपक्षे की गिरफ्तारी के लिए खुला वारंट जारी किया गया है।

इसके अलावा, अगस्त के पहले सप्ताह में फ्रांस में एयरबस की मूल कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका का दौरा किया ताकि जांच में मदद मिल सके और रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग को बयान दे सकें। तदनुसार, विवादित एयरबस सौदे के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए समन मिलने के बाद, सांसद नमल राजपक्षे आज सुबह करीब 9:15 बजे रिश्वत-निरोधक आयोग के सामने पेश हुए। उन्हें कोलंबो की मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

.....

Next Post

फिलीपींस की अदालत ने उपराष्ट्रपति के खिलाफ गंभीर धमकियों के मामले में गिरफ्तारी वारंट किया जारी

Fri Sep 4 , 2026
मनीला, 04 सितंबर (वार्ता) फिलीपींस में क्विज़ोन सिटी की एक अदालत ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते-कारपियो के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया। यह वारंट सरकारी वकीलों द्वारा गंभीर धमकियों के आरोपों के आधार पर जारी किया गया है। ये आरोप एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके उस बयान […]

You May Like