रंजिश में युवक की हत्या, घेरकर मारे चाकू; अस्पताल में मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मृतक की पहचान विशाल उर्फ नानू वर्मा निवासी रफेली, भागीरथपुरा के रूप में हुई है. आरोपियों ने पहले उससे विवाद किया, फिर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए. मामले में एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि घायल हालत में अस्पताल ले जाए गए विशाल ने इलाज के दौरान हमलावरों के नाम पुलिस को बताए थे.

इसी आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चल रही थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया. आरोपी कम उम्र के बताए जा रहे हैं और फिलहाल फरार हैं. उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. परिजनों से भी पूछताछ कर ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. मर्ग कायम कर जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं.

Next Post

दबंगों ने जेसीबी से ढहाया मकान, एफआईआर दर्ज

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कुदवारी में जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से दबंगों ने एक मकान को जेसीबी से जमींदोज करने कर दिया । दबंगों ने न सिर्फ पीडि़त का आशियाना उजाड़ दिया, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस […]

You May Like