शिवपुरी: जिले के मेदावली गांव में सांप के डसने से 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मेदावली निवासी रौनक परिहार (23) पत्नी सोनू परिहार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के आंगन में बने बाथरूम में नहाने गई थीं। इसी दौरान दीवार पर कपड़े रखते समय उनकी उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया।
सांप के डसने के कुछ देर बाद रौनक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, रौनक की उंगली पर सांप के डसने जैसा निशान मिला है। हालांकि, घर के किसी सदस्य ने सांप को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा। रौनक की शादी 24 मई 2024 को सोनू परिहार से हुई थी। उनकी करीब डेढ़ साल की एक बच्ची भी है।
