शिक्षक दिवस पर पुस्तक के बदले पौधा अभियान शुरू

इंदौर: नगर निगम ने आज से शिक्षक दिवस पर पुस्तक के बदले अभियान शुरू किया है. निगम के शहर में सभी ट्रिपल आर सेंटरों पर उक्त अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. खास बात यह है कि उक्त पुस्तकों का जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए किया जाएगा.नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पुस्तकों के पुनः उपयोग तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से 5 पुस्तकें या 500 ग्राम प्लास्टिक लाएं और एक पौधा ले जाएं का शुभारंभ किया है. उक्त अभियान आज से 30 सितंबर तक नगर निगम के सभी ट्रिपल आर सेंटरों पर संचालित किया जाएगा.

आज शिक्षक दिवस के मौके पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने केशर बाग ब्रिज के नीचे स्थित ट्रिपल आर सेंटर से अभियान शुरू किया. अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी पुरानी एवं उपयोगी पुस्तकें दान कीं और बदले में पौधे प्राप्त किए. नगर निगम की उक्त पहल का उद्देश्य कचरे से संसाधन, संसाधन से पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों तक शिक्षा की पहुंच को बढ़ावा देना है. नगर निगम ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है.

Next Post

इंदौर-मुंबई के यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़े

Sun Sep 6 , 2026
इंदौर: इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब ये ट्रेनें नवंबर के अंत तक […]

You May Like