वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार

वाराणसी, 29 अगस्त (वार्ता) वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 71.00 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काशी के दौरे पर पहुंचेंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। बाढ़ के कारण 15 से अधिक मोहल्लों और 18 गांवों के साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। जिनके घरों में पानी घुस गया है, उन्हें छतों पर रहने के बजाय नजदीकी बाढ़ राहत शिविरों में जाने की सलाह दी गई है।

वरुणा नदी भी उफान पर है, जिसके कारण पुराना पुल, नक्खी घाट, पुलकोहना, शक्कर तालाब समेत कई इलाकों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने 17 बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Next Post

कोसमघाट मोड़ पर एक्सीडेंट, एक की मौत

Fri Aug 29 , 2025
जबलपुर: कोसमघाट मोड़ पर एक्सीडेण्ट में एक युवक की मौत हो गई। बरेला पुलिस ने बताया कि आज अशोक कुमार पाण्डे 58 वर्ष निवासी पुरानी बाजार बरेला ने सूचना दी कि उसका पुत्र चंचल शेखर पाण्डे उर्फ अंकित पाण्डे उम्र 25 वर्ष अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 आर 4696 […]

You May Like