
मंदसौर। मंदसौर वनमंडलाधिकारी संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि 7 मई 2026 को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल “मुख्य सडक नीमच झालावाड” वन भूमि कक्ष क्रमांक 1011 बीट चंबल नं 3 वनपरिक्षेत्र गेम रेंज पूर्व गांधीसागर अभयारण्य के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों विशेषज्ञयों डॉ. आकाश वाल्मीक एवं डॉ. सुमित कुमार पटेल के द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये।
निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही म.प्र. शासन वन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेशानुसार द्वारा गठित समिति सदस्य वृत्त उज्जैन मुख्य वनसंरक्षक उज्जैन आलोक पाठक, मंदसौर वनमंडलाधिकारी संजय रायखेरे, अधीक्षक गांधीसागर अमित राठौर, नायब तहसीलदार भानपुरा सुनील अग्रवाल, गेम रेंज अधिकारी पूर्व गांधीसागर पी.एल. रायकवार, गेम रेंज अधिकारी पश्चिम गांधीसागर अभयारण्य पराग सेनानी, सरपंच ग्राम पंचायत गांधीसागर मनीष परिहार की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण क्रं. 3850/24 7 मई 2026 दर्ज कर प्रकरण में विवेचना कार्य जारी है।
