रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार कर लिया है। इस वारदात में पुलिस ने दस लाख का मषरूका जब्त किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

प्रार्थी सुरेन्द्र पिता स्व. प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी कुकडा रेल्वे कालोनी ने 6 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल को दिन के समय पत्नि के साथ अपने नव निर्मित भवन को देखने सोनाखार गये थे। रात मे घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा था। घर के अन्दर जाकर देखे जो आलमारी का सामान बिखरा था। आलमारी में रखे सोना चांदी के जेवर एवं अस्सी हजार रूपये नगद चोरी हो गये थे षिकायत पर धारा 305(1),331 (1) बी एन एस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को बारिकी से खंगाले। मुखबिर से पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात के पूर्व दिन में तीन युवक अलमाश उर्फ छोटे, गजेन्द्र सोनवंशी एवं एक अन्य लडका निवासी शिव नगर कालोनी के घुमते हुए देख गया है। जानकारी में ये तीनों की संदिग्ध गतिविधियां पाई गई। पुलिस टीम ने घटना का मास्टर माइन्ड अलमाश उर्फ छोटे खान निवासी शिवनगर कालोनी को पकडकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ करने पर अलमाश ने अपने साथी गजेन्द्र सोनवंशी एवं एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर दिन के समय रेकी की। मकान मे पीछे से दिवाल कूदकर एवं खिडके से हाथ डालकर लकडी से पीछे का गेट खोलकर चांरी की वारदात को अंजाम दिया। आलमारी मे रखे सोना, चांदी के जेवर एवं नगदी 80 हजार रूपये चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने अलमाश की निशादेही पर आरोपी गजेन्द्र सोनवंशी एवं बाल अपचारी बालक को पकडकर सोना चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया। शेख अलमाश जिसके विरूध पूर्व मे चोरी का एक मामला कोतवाली में पंजीबद्ध है।

आरोपियों से जप्त किया मषरूखा

आरोपियों से एक सोने का हार, सोने की एक जोड झुमकी, सोने के तीन जोड टाप्स, सोने की चैन, सोने की बेंदी, एक सोने की अगुंठी, चांदी का करधन, चांदी की एक जोड पायल जब्त की है। वही घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है। जिसकी बाजार में 10 लाख रूपये कीमत आंकी गई है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरे मामले में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि रवि मालवी, प्रधान आर नितिन सिंह, आर आदित्य रघुवंशी, आर. 219 विकाश बैस आर. 720 अमित तोमर, आर 650 अनिल बघेल, आर 1069 भास्कर बघेल, आरक्षक 123 आदित्य नंदेवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसपी ने पूरी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Next Post

न्याय के लिए भटकती महिला ने एसपी ऑफिस में खाया जहर

Fri May 8 , 2026
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधारताल थाना अंतर्गत धनी कुटिया निवासी एक महिला अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर पहुंची और जहरीली गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद एसपी ऑफिस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला अंजू पांडे धनी कुटिया अधारताल की निवासी […]

You May Like