कमर्शियल एलपीजी कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सीपीआई ने किया विरोध

नई दिल्ली, 1 मई (वार्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रूपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है।श्री कुमार ने कहा कि यह बढ़ोतरी सरकार की “असफल कूटनीतिक विदेश नीति” का सीधा परिणाम है, जो वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता के बीच भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन की आपूर्ति और कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने के बजाय सरकार की नीतियों ने देश को असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया है। इसका सीधा असर अब रेस्टोरेंट, ढाबों, छोटे भोजनालयों, हॉस्टल, पीजी आवास और अन्य छोटे कारोबारों पर पड़ रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि इस बढ़ोतरी का तत्काल प्रभाव खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों और

जीवनयापन के खर्च में वृद्धि के रूप में सामने आएगा, जिससे आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के ठीक एक दिन बाद हुई यह बढ़ोतरी उनकी पार्टी की उस चेतावनी को सही साबित करती है, जिसमें कहा गया था कि चुनाव खत्म होते ही एलपीजी और अन्य ईंधन के दाम बढ़ाए जाएंगे। भाकपा के अनुसार, सरकार का ध्यान जनता के कल्याण पर नहीं, बल्कि चुनावी छवि पर केंद्रित है। पार्टी ने कहा, “जैसे ही मतदान समाप्त होता है, सरकार का असली चेहरा सामने आ जाता है और बोझ आम लोगों पर डाल दिया जाता है,” श्री कुमार ने इस कदम को “शर्मनाक” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसी जनविरोधी नीतियों का देशभर में विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस ले और आम जनता को राहत प्रदान करे।

.....

Next Post

पांडव कुमार के हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकारः प्रो. कुमार

Fri May 1 , 2026
नयी दिल्ली ,01 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्वांचल मोर्चा ने नजफगढ़ में बिहार के एक युवक की हत्या की घटना की निंदा की है और इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की […]

You May Like