अंगीठी की आग से जिंदा जला बुजुर्ग 

शहडोल। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान तेजी से गिरकर चार डिग्री तक पहुंच चुका है। कड़ाके की ठंड से बचने की कोशिश एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुई। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अमझेरा मोहर टोला में अंगीठी की आग से एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय ईश्वरदीन रैदास अपने कमरे में सो रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि वह ठंड से बचने के लिए अक्सर अपनी खाट या चारपाई के नीचे अंगीठी (गोरसी) रखकर सोया करते थे। मंगलवार रात भी उन्होंने ऐसा ही किया। रात में घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। ईश्वरदीन जिस कमरे में थे वहां कोई और मौजूद नहीं था।

बुधवार सुबह जब परिजन जागे, तो उन्होंने उनके कमरे से धुआं निकलता देखा। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो कमरा धुएं से भरा था और चारपाई व बिस्तर आग से जल चुके थे। अंदर ईश्वरदीन का शव बुरी तरह आग झुलसा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जयसिंहनगर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा अंगीठी की चिंगारी से आग लगने के कारण हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

प्रतिभावान छात्रा रिया वैष्णव ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

Wed Dec 10 , 2025
सिवनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिवनी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। गौरव का विषय कि केवलारी की प्रतिभावान छात्रा सुश्री रिया वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप […]

You May Like