विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 12 जून को

सागर, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 12 जून को आयोजित किया जायेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुलपति ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं उपसमन्वयकों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली। आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो. नवीन कानगो ने बताया कि लगभग 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दीक्षांत समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद्, बहु भाषाविद, संस्कृत मर्मज्ञ, साहित्यकार पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी. लिट्. उपाधि प्रदान की जायेगी।

Next Post

यादव ने प्रभात झा की जयंती पर किया पुण्य-स्मरण

Wed Jun 4 , 2025
भोपाल, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद तथा मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रभात झा आजीवन संगठन के लिए समर्पित रहे। उनके प्रखर राष्ट्रवादी […]

You May Like