
इछावर। शुक्रवार की सुबह थाने के ठीक सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया. भैरूंदा मंडी से मक्का भरकर राजस्थान के भीलवाड़ा जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना के समय सड़क पर भीड़ कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आ गया था, जिससे वह स्टयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा. ट्रक सीधे थाने के सामने पलटा. अगर दिन का समय होता या सड़क पर अन्य वाहन होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. ट्रक में भारी मात्रा में लगभग 42 टन मक्का भरा हुआ था, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गया. हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है.
जानकारी के अनुसार यह ट्रक भैरूंदा कृषि उपज मंडी से मक्का लेकर भीलवाड़ा राजस्थान की ओर रवाना हुआ था. इसी दौरान चालक को गहरी नींद आ रही थी. इछावर पहुंचने पर उसे थोड़ी झपकी आई और सुबह की शांति के बीच अचानक हुए इस शोर से आसपास के लोग और थाने का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाया गया. ताकि यातायात बाधित न हो.
