स्कार्पियो-आटो की टक्कर, एक मृत दो घायल

सतना : तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से सामने से आ रहा आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो चालक उछलकर दूर खेत में जा गिरा. इस घटना में जहां आटो चालक की मौत हो गई वहीं दो यात्री गंभीर तौर पर घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपथगमन मार्ग पर मंगलवार की सुबह हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में जहां एक की मौत हो गई वहीं दो गंभीर तौर पर घायल हो गए.

बताया गया कि रामपथगमन मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो उचेहरा से सतना की ओर जा रही थी. नवगवां के निकट स्कार्पियो की सामने से आ रहे एक आटो से जबरदस्त टक्कर हो गई. जोरदार टक्कर के चलते आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया. इतना ही नहीं बल्कि टक्कर के चलते आटो चालक उछलकर सडक़ से दूर एक खेत में जा गिरा. बताया गया कि आटो चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृत आटो चालक की पहचान मैहर निवासी पप्पू कुशवाहा के तौर पर हुई.

वहीं आटो में सवार दो यात्री भी गंभीर तौर पर घायल हो गए. घटना के फौरन बाइ स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. आस पास मौजूद लोगों ने जब सडक़ पर क्षतिग्रस्त आटो को पलटे देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े आटो चालक पर पड़ी. जिसे उचेहरा अस्पताल में जांच करने पर मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप का बयान: 'पीएम मोदी शानदार नेता, चीन को लेकर भारत की सोच सही'

Wed Aug 27 , 2025
वाशिंगटन, 27 अगस्त। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप, ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like