चेन्नई और मदुरै करेंगे एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी

नयी दिल्ली (वार्ता) तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाली एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेंगे।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने वाले तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै शहरों के नामों की घोषणा की। दो सप्ताह तक चलने वाले इस हॉकी महाकुंभ में पहली बार 24 टीमें भाग ले रही।

देश में आयोजित होने वाला यह लगातार तीसरा एफआईएच जूनियर पुरुष विश्वकप होगा। इससे पहले इस प्रतिष्ठित आयोजन के पिछले संस्करण 2021 में ओडिशा के भुवनेश्वर और 2016 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित किए गए थे।

इस अवसर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी करना हॉकी इंडिया के लिए बहुत गर्व की बात है और मैं तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस आयोजन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए अद्वितीय समर्थन दिया है। इस बार जूनियर विश्व कप में 24 टीमें खेल रही हैं, इसलिए हम दो शहरों – चेन्नई और मदुरै में यह आयोजन करेंगे। चेन्नई ने 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की है, जबकि मदुरै पहली बार इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा और हम हॉकी को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर खुश हैं।”

Next Post

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों, विधायकों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Sat Mar 29 , 2025
शिमला (वार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विधायकों के वेतन और भत्ते में 24 प्रतिशत की वृद्धि करने तथा संशोधित पारिश्रमिक को मूल्य सूचकांक से जोड़ने वाले विधेयक पारित किये जिससे हर पांच साल में स्वतः वृद्धि सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री […]

You May Like