माँ तुझे प्रणाम” योजना के तहत 90 युवतियाँ देशभक्ति की यात्रा पर रवाना

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से “माँ तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को देश के दर्शनीय व प्रेरणादायी स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने युवतियों को देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होने का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान युवतियाँ देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों से मिलेंगी और उनके अदम्य साहस को करीब से समझेंगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करना और देश की सैन्य शक्ति से परिचित कराना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Next Post

पत्नी से अप्राकृतिक संबंध रेप नहीं, क्रूरता की श्रेणी में : ग्वालियर हाईकोर्ट

Fri May 30 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध को लेकर बड़ा फैसला सुनाया हैं. एक महिला द्वारा अपने पति के खिलाफ धारा 377 के तहत दर्ज किए केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुकदमे को निरस्त कर दिया और कहा कि […]

You May Like