जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत पाटन ब्रिज के आगे डायवर्सन रोड एन एच 45 के पास स्कार्पियो सवार लुटेरों ने पहले एक्सीडेंट कर दूसरी स्कार्पियों रोकी इसके बाद धारदार हथियार, बेल्ट से कार सवार युवकों पर हमला किया इसके बाद सोने की चैन, नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम अजय सिंह 34 वर्ष निवासी ग्राम भरूआ थाना नवानगर जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है।
अपनी स्कार्पियो से साथी दीनदयाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, राहुल सिंह के साथ करणी सेना कार्यक्रम में सम्मलित होने हरदा गया था। रविवार को हरदा से वापस सिंगरौली जा रहे थे, रात्रि लगभग 11-30 बजे पाटन ब्रिज के आगे डायवर्सन रोड एन एच 45 के पास पहुंचे उसी समय सफेद रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 जेड ई 4786 एवं एक बिना नम्बर की सफेद आई 20 कार से कुछ लोग आये, स्कार्पियों के चालक ने उसकी स्कार्पियों में साईड से टक्कर मार दिया।
जिससे उसकी कार अनियंत्रित हो गयी, उसने अपनी स्कापियो कार को थोड़ा आगे खड़ी किया तो स्कार्पियो एवं आई 20 कार में बैठे लोग आकर उसके एवं राहुल सिंह के साथ हाथ मुक्कों एवं बेल्ट से मारपीट कर उसके गाल, हाथ में चोट आ गई, इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दोनों को चोटें पहुंचाई, उसकी सोने की चैन एवं पैसे लूट लिये। हम लोग अपनी कार में बैठकर जाने लगे तो दोनों गाडिय़ों में बैठे लोगों ने हम लोगों का पीछा किये, दहशत में टोल पर खड़े हो गये तो दोनों कार में सवार व्यक्ति कारों में बैठकर भाग गये।
