छिंदवाड़ा: जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने 29 डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन थानों और चौकियों में तैनात किए जाएंगे।फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल के रूप में मिली इन गाड़ियों में जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इनके जरिए अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता संभव होगी।
कार्यक्रम में डीआईजी डी.कल्याण चक्रवर्ती, एसपी निवेदिता गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डायल-112 सेवा के तहत अब पुलिस, एम्बुलेंस और अग्निशमन सहित सभी आपात सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध रहेंगी।
