वीकेंड नाइट चेकिंग में इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 462 बदमाशों पर कार्रवाई

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण के लिए वीकेंड पर पुलिस की स्पेशल चेकिंग में बड़ा एक्शन सामने आया है. देर रात तक चली चेकिंग और पेट्रोलिंग में 462 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई. वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 176 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में 23-24 मई की दरमियानी रात शहर के चारों जोन में यह अभियान चलाया. एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी और आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर फोर्स ने सरप्राइज चेकिंग करते हुए गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा. कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 171 वारंट तामील किए गए, जिनमें 35 स्थाई, 58 गिरफ्तारी और 78 जमानती वारंट शामिल हैं.

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में 176 लापरवाह चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किए. अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में चंदन नगर थाना पुलिस ने एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आसिफ खान को गिरफ्तार किया. छत्रीपुरा में एक आरोपी तलवार और सदर बाजार में एक आरोपी अवैध चाकू के साथ पकड़ा. अवैध शराब के खिलाफ चंदन नगर, राजेंद्र नगर और लसूड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 91 क्वार्टर देशी शराब जब्त की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 9 और गांजा सेवन करते मिले 4 आरोपियों को भी पकड़ा. आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 95 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई. हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग के साथ पैदल गश्त कर संदिग्धों की जांच की गई. पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कई फरार आरोपी भी पकड़ में आए हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है. पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Next Post

दमोह में खुदाई के दौरान मिले 102 प्राचीन सिक्के और पीतल की कशेड़ी, पुरातत्व विभाग हुआ अलर्ट

Sun May 24 , 2026
विनय असाटी दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यशवंत चौक के समीप एक सोनी परिवार के मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने का सिलसिला जारी है. खुदाई में 42 सिक्के मिले थे, इसके बाद 60 और सिक्के तथा पीतल की छोटी कशेड़ी मिली है.अब […]

You May Like