दमोह में खुदाई के दौरान मिले 102 प्राचीन सिक्के और पीतल की कशेड़ी, पुरातत्व विभाग हुआ अलर्ट

विनय असाटी

दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यशवंत चौक के समीप एक सोनी परिवार के मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने का सिलसिला जारी है. खुदाई में 42 सिक्के मिले थे, इसके बाद 60 और सिक्के तथा पीतल की छोटी कशेड़ी मिली है.अब तक कुल 102 सिक्के बरामद हो चुके हैं.सूचना पर तहसीलदार रॉबिन जैन,रघुनंदन चतुर्वेदी और सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर मार्गदर्शन लिया जा रहा है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर खुदाई कार्य रोक दिया है.मिले सिक्कों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया है. नियमानुसार सभी वस्तुओं को जब्त कर कोषालय में जमा कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि सोनी परिवार में पीढ़ियों से चांदी के सिक्के इकट्ठा करने का चलन रहा है. पुराने समय में हर दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता था. सुनारों के यहां तो ग्राहक भी अक्सर जेवर बनवाने के बदले पुराने चांदी के सिक्के दे जाते थे.
ये सिक्के किसी खजाने या सरकारी संपत्ति की तरह नहीं, बल्कि परिवार की निजी बचत होते थे.घर की नींव में, दीवारों में या लोहे की पेटी में छिपाकर रखना भी आम बात थी. बैंक लॉकर तब इतने चलन में नहीं थे.इसलिए अगर सोनी परिवार के निजी मकान से चांदी के सिक्के निकले हैं, तो ये पारिवारिक विरासत भी हो सकती है। हालांकि कानूनन जब भी खुदाई में पुरानी मुद्रा या धातु मिलती है तो प्रशासन को सूचना देना जरूरी होता है. इसके बाद पुरातत्व विभाग जांच करता है कि सिक्के कितने पुराने हैं और ‘ट्रेजर ट्रोव एक्ट 1878’ के तहत आते हैं या नहीं.
अगर ये सिक्के 100 साल से कम पुराने और सामान्य चलन वाले निकले, तो जांच के बाद परिवार को वापस भी मिल सकते हैं.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा एयरपोर्ट से बैंगलुरू के लिए हुए रवाना।

Sun May 24 , 2026
रीवा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली प्रवास के उपरांत आज हेलिकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री वायुयान द्वारा बैंगलुरु के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का समाज के […]

You May Like