रीवा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली प्रवास के उपरांत आज हेलिकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री वायुयान द्वारा बैंगलुरु के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सक्रियता व संवेदनशीलता से ग्रामीण स्तर तक भ्रमण कर पूरे मनोयोग व पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने की पहल को जारी रखें। रीवा एयरपोर्ट में इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
