छतरपुर। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बादलों ने डेरा जमा रखा है और रुक-रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले लबालब हैं। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुँचा है, हालांकि सोयाबीन और मूंगफली की फसल अभी सुरक्षित बताई जा रही है।
महाराजपुर-लवकुशनगर मार्ग पर पानी बहने से लोगों को आवाजाही में कठिनाई हुई। मौसम विभाग ने जिले में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में औसतन 0.41 इंच बारिश दर्ज की गई। उसके पहले 0.39 इंच और फिर 0.67 इंच बरसात हुई थी।
