ओडगड़ी में अंतर-ग्राम खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बरगवां । ग्रामीण युवाओं में खेल भावना विकसित करने एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंडालको महान के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम ओडगड़ी में अंतर-ग्राम खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 गांवों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह तथा ग्राम सरपंच शिव शंकर मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

Next Post

चितरंगी के पिपरवान में लगेगा 4जी टॉवर

Fri Nov 6 , 2026
चितरंगी । सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के पहल पर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। दरअसल चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़कुड़ के ग्राम पिपरवान के गांव चारो तरफ पहाड़ो से घिरा है, जिसके चलते यहां मोबाईल नेटवर्क की भारी समस्या थी, स्थानीय जनों […]

You May Like