दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग

लोगो के फंसे होने की आशंका

कटनी: शहर के लमतरा स्थित थर्माकोल फैक्ट्री में शनिवार शाम साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बगल में स्थित बारदाना फैक्टरी भी चपेट में गई। इन फैक्ट्रियों के अंदर लोगो के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार कटनी शहर के लमतरा स्थित कृष्णा थर्मोकोल इंड्रस्टीज में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय साधन कुछ काम न कर सके।

आसपास पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे देरी से पहुंची। इसी बीच आग ने बगल में स्थित सुभाष एंड कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की लगभग एक दर्जन गाड़ी आ चुकी थी। आग अब भी रौद्र रूप लिए हुए है।

Next Post

खेडा में विकसित किए जा रहे तालाब का MLA शर्मा ने किया निरीक्षण

Sat Jun 7 , 2025
इटारसी: मप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने दोपहर में खेडा वार्ड क्रमांक 9 में विकसित व सौंदर्यीकरण किए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, वार्ड के पूर्व पार्षद राजकुमार […]

You May Like