चावल, गेहूं, दालें नरम, चीनी और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी की कीमत चढ़ गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 24 रुपये घटकर 3,832 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं सात रुपये टूटकर 2,774 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 10 रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 18 रुपये और तुअर दाल की 10 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल नौ रुपये और मसूर दाल सात रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल में पांच रुपये की गिरावट रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज बकरीद का अवकाश रहा। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.17 प्रतिशत टूटकर 74.23 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 51 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 49 रुपये और सरसों तेल 44 रुपये फिसल गया। सूरजमुखी तेल में पांच रुपये और मूंगफली तेल में तीन रुपये की गिरावट रही। सोया तेल 64 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में टिकाव रहा। चीनी भी तीन रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

होर्मुज में जारी तनाव के बीच 108 जहाजों के रास्ते बदले गये : सेंटकॉम

Wed May 27 , 2026
वॉशिंगटन, 27 मई (वार्ता) अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों और वहां की हुकूमत से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर की गयी उसकी नौसैनिक नाकेबंदी के कारण अब तक 108 वाणिज्यिक जहाजों के रास्ते बदले जा चुके हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ताजा जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like